फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power supply could not start even after 36 hours at many places

कई जगह 36 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power supply could not start even after 36 hours at many places
विद्युत पोल लगाती क्रेन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में कई जगह 36 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल टूट जाने के बाद दिन भर जाम की स्थिति रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम दिन भर पोल लगाने के काम में जुटी रही।
विज्ञापन

जेई अजय अवस्थी के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्युत कर्मियों की टीम मुख्य मार्ग पर सब्जी मंडी के पास टूटे बिजली के पोलों को सही करने में जुट गई। जेसीबी से गिरे पेड़ को हटाया गया। इसके बाद क्रेन से बिजली पोलों को सही कराया गया। पूरे दिन बारिश के कारण शुक्रवार को नगर में कई जगह बिजली के पोल टूट गए थे।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के अलावा फर्रुखाबाद चौराहे पर दो, फर्रुखाबाद रोड व मुंसिफी परिसर में एक-एक, निगम मंडी में तीन पोल टूट गए थे। इससे इन इलाकों में 36 घंटे से आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में अवर अभियंता अजय अवस्थी ने बताया कि टूटे पोलों को सही कराया जा रहा है। जल्द विद्युत आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed