{"_id":"58d2c2344f1c1ba16e1a237f","slug":"power-reduction-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती मुक्त कराने का आश्वासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती मुक्त कराने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अर्चना का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ विधानसभा से जिले की पहली महिला राज्यमंत्री बनी अर्चना पांडेय का बुधवार की दोपहर बारह बजे जिले की सीमा में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने जिले को बिजली कटौती मुक्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बाबा रामेश्वर नगर सरायमीरा के निकट क्षत्रिय समाज से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। भीड़ देख राज्यमंत्री अपनी गाड़ी से नीचे उतर आईं। उनके साथ मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। कार्यकर्ता दीदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कहा कि भाजपा की सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सरकार का फंडा है कि सबका साथ, सबका विकास होगा। सरकार का मुख्य फोकस 2019 है। कहा कि कन्नौज जिले को बिजली कटौती से मुक्त रखने के लिए प्रयास करूंगी। इसके लिए शासन को पत्र लिखूंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर तिर्वा विधानसभा के प्रभारी वीर सिंह भदौरिया, अशोक सिंह, रावेंद्र कटियार, महेंद्र यादव, विवेक शुक्ला, बंटी ठाकुर, आदि रहे। सरायमीरा में काफिला पहुंचने पर व्यापारी नेता अनिल गुप्ता, कन्हैया दीक्षित, विपुल दुबे, शैलू मिश्रा, अजय दुबे, आदि ने स्वागत किया। पीएसएम कालेज के निकट भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रसून पाठक, प्रत्यूष पाठक, सौरभ मिश्रा, पवन त्रिवेदी, अंकित दुबे, सचिन शर्मा, दीपू ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद उनका काफिला एफएफडीसी गेस्ट हाउस पहुंचा। जिलाधिकारी जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी पहुंच गए। दोनों अफसरों ने राज्यमंत्री के साथ अकेले में विचार-विमर्श किया। जलालाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक मंत्री का जसोदा, पांडेयपुर्वा में स्वागत हुआ। जसोदा में भाजपा नेता गोपाल त्रिपाठी, शंभू प्रकाश, शरद कटियार, सदरुल हसन, बलभद्र कुशवाहा, आदि रहे। जलालाबाद कृष्णा फिलिंग स्टेशन के पास रमाकांत यादव, केके यादव, शफीक अहमद ने स्वागत किया। जलालाबाद सदर बाजार के सामने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक पाठक, अंशू तिवारी, रामलाल पाठक, अमित मिश्रा, विनय अवस्थी, गिरजेश पाठक, आदि मौजूद रहे।