फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power failure of CHC for three days, patients who came for X-ray returned

Kannauj News: सीएचसी की तीन दिनों से बिजली गुल, एक्सरे कराने आए मरीज लौटे

Tue, 18 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Power failure of CHC for three days, patients who came for X-ray returned
छिबरामऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन से बिजली न आने से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मरीज लौटने को मजबूर हैं। उमस के कारण इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित रहीं।
विज्ञापन

छिबरामऊ की सीएचसी परिसर से लगभग 30 मीटर की दूरी पर बिजली का खंभा लगा हुआ है। इस खंभे से अस्पताल परिसर में लगे मीटर तक केबल खिंची है। शनिवार की दोपहर केबल जलने के कारण अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने अस्पताल की बिजली गुल होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। बिजली न आने के कारण ओपीडी में आए मरीज गर्मी व उमस के कारण बेहाल हो गए। अस्पताल में 25 मरीजों ने एक्सरे के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन बिजली न आने के कारण एक्सरे न होने पर दोपहर बाद सभी मायूस होकर लौट गए। साथ ही लैब में भी बिजली न आने के कारण कई जांच प्रभावित रहीं।
विज्ञापन





प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने बताया कि केबल जलने की सूचना पर बिजली विभाग से केबल मंगाने कर रखने को कहा गया था, जिस पर उन्होंने शनिवार को ही 30 मीटर केबल मंगवा ली थी, इसके बाद भी कोई कर्मचारी केबल बदलने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं एसडीओ अरविंद जायसवाल ने बताया कि सरकारी कार्यालयों की केबल खराब होने पर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। सीएचसी की कोल्ड चेन में एंटी रैबीज वैक्सीन भी रखी जाती है। तीन दिनों से बिजली न आने के कारण अस्पताल का फ्रिज नहीं चल सका, जिस कारण एंटी रैबीज वैक्सीन के खराब होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed