फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poshaahaar vitaran mein bheed ne kiya hangaama

पोषाहार वितरण में भीड़ ने किया हंगामा

Tue, 27 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
poshaahaar vitaran mein bheed ne kiya hangaama
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बहस करता युवक। - फोटो : KANNAUJ
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। फरिकापुर गांव के प्राइमरी स्कूल में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को लाभार्थियों को गेहूं, चावल व चने की दाल के पैकेटों के वितरण में छीना झपटी हुई। लाभार्थियों ने यहां खूब उत्पात मचाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया गया। गांव के कुछ लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद गेट बंद कर खिड़की से वितरण किया गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभाष नंदिनी व शकीला ने बताया कि सोमवार सुबह पोषाहार वितरण के दौरान फरिकापुर गांव के लोग बड़ी संख्या में कमरे में घुस गए। कोविड-19 के तहत सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा। इनमें ज्यादातर मास्क नहीं लगाए थे। इससे संक्रमण का खतरा रहा। भीड़ में शामिल लोग पैकेट छीनने लगे। बताया कि कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। हंगामा देख गांव के तमाम लोग पहुंच गए। इन्होंने शोर कर रहे लोगों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद खिड़की से राशन का वितरण शुरू हुआ। बाहर निकली भीड़ मेें कुछ युवक दोबारा हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि मामले की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी व जलालाबाद सीडीपीओ से की है। उधर, पाल चौकी प्रभारी को फोन पर मामले से अवगत कराया गया। वह चुनाव ड्यूटी में बाहर हैं। इससे पुलिस नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed