फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pond me dubi bacchi

लापता बच्ची का तालाब में मिला शव

Thu, 12 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
pond me dubi bacchi
इंदरगढ़। रंग खेलने के दौरान दरवाजे से लापता हुई मासूम का शव घर के पास तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महादेवरा निवासी विपिन कुमार जोशी के घर के पास गहरा तालाब है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उसकी पांच वर्षीय बेटी मोना दरवाजे पर बच्चों के साथ रंग खेल रही थी। इसी दौरान गांव में श्रीमद् भागवत के शुभारंभ के चलते शोभायात्रा भी निकल रही थी। तभी मोना अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। रात करीब नौ बजे खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे मोना एक चप्पल मिली। इसके बाद जाल डालकर ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की। करीब 10 बजे तालाब से मोना का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा पहुंच गए। परिजनों ने मासूम की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छानबीन शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed