फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Polling parties leave from Collectorate, voting today

कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Polling parties leave from Collectorate, voting today
प्राथमिक विद्यालय उद्यमपुर हसेरन में मतदान केंद्र के बाहर खड़े मतदान कर्मी व जानकारी लेती पुलिस - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हसेरन के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड दो उद्यमपुर (जगतापुर) का उपचुनाव तीन फरवरी को होगा। उपचुनाव को कराने के लिए कलक्ट्रेट से दो पोलिंग पार्टियां एक बस रवाना की गईं। दो बूथों पर 1027 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। इस उपचुनाव में बसपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अजय भारती व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया ने पत्नियों को मैदान में उतारकर अपनी प्रतिष्ठा लगा दी है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया तीन फरवरी को उद्यमपुर का उपचुनाव होगा। प्राथमिक पाठशाला उद्यमपुर की कक्ष संख्या तीन व चार में दो बूथ बनाए गए हैं। कक्ष संख्या तीन में 539 व चार में 488 मतदाता मतदान करेंगे। पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। एक पोर्लिंग पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व पार्टी का सहयोग लिया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटी को हसेरन में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट तिर्वा एसडीएम जयकरन व सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार विशेश्वर सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा सीओ समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि पांच को स्ट्रांग रूम में मतगणना होगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

इन्होंने चुनावी मैदान में ठोंका ताल
अजय पाल पुत्र सुघर पाल, अनूप कुमार पुत्र अशोक, अल्का रानी पत्नी अजय कुमार, ब्रजेश पुत्र रामऔतार, रीना पत्नी धर्मेंद्र कुमार, रीना उर्फ रजनी पत्नी उमाशंकर बेरिया व शिल्पी पत्नी अजय भारती चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड से डाल सकेंगे वोट
निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार परिचय पत्रों का मतदाता को सूची से मिलान के बाद वोट डालने दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में राशन कार्ड से भी वोट डाला जाएगा। इसमें नियम यह होगा कि परिवार के मुखिया के आने पर ही अन्य परिजन वोट डाल पाएंगे। परिवार के मुखिया को छोड़कर अन्य के आने पर उन्हें अन्य विकल्प पत्र दिखाने होंगे। आधार, पैन कार्ड, पहचान पत्र आदि प्रमुख हैं।

सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान
सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया दोनों बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed