फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Politics heated up due to anti-Akhilesh-Azam posters

Kannauj News: अखिलेश-आजम विरोधी पोस्टरों से गरमाई सियासत

Tue, 26 May 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Politics heated up due to anti-Akhilesh-Azam posters
कन्नौज। शहर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ विवादित होर्डिंग्स लगाए गए। मंगलवार सुबह इन पोस्टरों को देखकर सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कई स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और बैनरों को फाड़ दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अराजक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पोस्टरों में आपत्तिजनक भाषा और भड़काऊ टिप्पणियां थीं। इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी नेतृत्व के खिलाफ ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सपा नेताओं ने जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे सहित कई नेता ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की। उनका कहना था कि इससे आरोपियों की पहचान हो सकेगी। शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। विवादित होर्डिंग्स और उन्हें हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्टरों में तीखी टिप्पणियों से राजनीतिक माहौल और गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अखिलेश के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग पर रोष

फोटो:27: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई। संवाद



छिबरामऊ। जिले में लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंगों पर नाराजगी जताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। सपाइयों ने होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।




सपाइयों ने बताया कि कन्नौज के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि खराब करने के उद्देश्य से कुछ अराजकतत्वों द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें महिला विरोधी दर्शाने का प्रयास किया गया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में रोष व्याप्त है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, रोविन यादव, संतोष गुप्ता, चंद्रजीत यादव एडवोकेट, अमित राजपूत एडवोकेट, अनिल एडवोकेट, संजीव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed