{"_id":"61f2e14d8a03954e513e6b44","slug":"political-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp677444189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने पूर्व विधायक की पुत्रबधू पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिबरामऊ। बहुजन समाज पार्टी ने भी कन्नौज जिले की तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा ने कमालगंज के पूर्व विधायक की पुत्रवधू को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने छिबरामऊ विधानसभा से पहली बार महिला प्रत्याशी वाहिदा बानो जूही पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
बसपा की ओर से गुरुवार को छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर जैसे ही वाहिदा बानो जूही के नाम की घोषणा हुई, बसपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि बसपा प्रत्याशी वाहिदा बानो जूही का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उनके ससुर अनवार अहमद साल 1977 में कमालगंज विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पति मरहूम सुल्तान अहमद शिब्बू समधन के चेयरमैन रह चुके हैं। बसपा प्रत्याशी चुनाव को लेकर खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बसपा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह शत प्रतिशत खरी उतरेंगी और सर्व समाज के सहयोग से जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचेंगी। उनका कहना है कि उनको जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। जनता का यही समर्थन उनकी जीत का आधार बनेगी।
विज्ञापन
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।