{"_id":"5d8124168ebc3e93d228fda8","slug":"police-team-will-be-formed-to-stop-mob-violence-kannauj-news-knp5142321116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा रोकने के लिए बनेगी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ हिंसा रोकने के लिए बनेगी पुलिस टीम
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बच्चा चोरी, प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी को लेकर भीड़ निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला कर देती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डीजीपी के निर्देश पर जिले में पुलिस टीम गठित की जाएंगी। इन घटनाओं में कार्रवाई के साथ ही इन्हें रोकने के लिए पुलिस जागरुकता अभियान भी चलाएगी।
प्रदेश में भीड़ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। भीड़ हिंसा की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट किया जाएगा। डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को गाइड लाइन जारी कर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में तिर्वा, छिबरामऊ और कन्नौज सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित होगी। इसमें एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों को शामिल किया जाएगा। टीम भीड़ हिंसा संभावित क्षेत्र की सूची तैयार कर जागरुकता अभियान चलाएगी। टीम किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए तैयार रहेगी। अगर कोई व्यक्ति भीड़ हिंसा का शिकार होता है तो टीम आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी। खासतौर पर पुलिस बच्चा चोरी की अफवाह, प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने जैसी घटनाओं में संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के प्रति लोगों को जागरूक करेगी।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया जिले में भीड़ हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया जा रहा है।