फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police filed report on eight in bloody conflict

Kannauj News: खूनी संघर्ष में पुलिस ने आठ पर दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police filed report on eight in bloody conflict
सौरिख। रसूलपुर गांव में युवक की शादी टूटने के बाद दो पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर महिलाओं समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी जितेंद्र की कुछ समय पहले शादी तय हुई थी। सोमवार को रोका था, जिसकी परिजनों ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। जितेंद्र के परिजनों ने शादी तुड़वाने का आरोप गांव के ही महेश पर लगाया था। बुधवार देर रात को जितेंद्र व महेश के परिजन आमने-सामने आ गए थे। लाठी-डंडा, धारदार हथियार व पथराव में महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पहले पक्ष से रीना देवी की तहरीर पर महेश, सत्यपाल, उषा व रुचि व दूसरे पक्ष से रुचि की तहरीर पर प्रदीप , दुर्वेंद्र, जितेंद्र, यतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मारपीट में घायल महेश को इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed