फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police deployed at all religious places of Talgram

बवाल के बाद तालग्राम के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात

Sun, 17 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police deployed at all religious places of Talgram
तालग्राम। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद और फिर कस्बे के मोहल्ला टिकुरियान में बिगड़े हालात के बाद इलाके के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर और आईजी प्रशांत कुमार भी तालग्राम पहुंचे। उन्होंने थाने में डीएम और एसपी से पूरी घटना की जानकारी ली। आईजी ने आगजनी करने वाले लोगों को चिन्ह्ति कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद में हुई घटना के बाद पूरा प्रकरण सांप्रदायिक हो गया। अराजकतत्वों ने दोनों धर्म के लोगों के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया, तो कई दुकानों में भी आग लगा दी। इसको देखते हुए डीएम और एसपी के आदेश पर कस्बे और इसके आसपास स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीएसी, फायर टेंडर, वज्र वाहन भी तालग्राम में ही हैं। डीएम और एसपी ने कलकत्तापुरवा जाकर ग्रामीणों को समझाया और अराजकता करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिसने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बूचड़खाना चलने की शिकायत
कुछ स्थानीय लोगों ने डीएम और एसपी से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि रसूलाबाद के पास एक अवैध बूचड़खाना लंबे समय से संचालित हो रहा है। आरोप है कि थाने के अधिकांश जिम्मेदार इसके बारे जानते है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। आशंका यह भी जताई जा रही कि इसी बूचड़खाने से मवेशियों के अवशेष लाकर मंदिर के हवन कुंड में लाकर डाल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार बंद, कस्बे में सन्नाटा
माहौल बिगड़ने पर डीएम और एसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। डीएम राकेश मिश्र आगे-आगे हाथ में पुलिस की लाठी लेकर चलते नजर आए, तो फिर मातहतों ने सख्त रुख दिखाया। इसके बाद स्थिति शांत हुई। हालात को देखते हुए अधिकांश लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। बंद दुकानों के कारण पूरे कस्बे में सन्नाटा नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल ही तैनात दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed