फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police confused about murder or accident, CCTV and mobile will reveal the secret

Kannauj News: हत्या या हादसा में उलझी पुलिस, सीसीटीवी व मोबाइल से खुलेगा राज

Tue, 12 May 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police confused about murder or accident, CCTV and mobile will reveal the secret
तिर्वा (कन्नौज)। सुभाष नगर निवासी सराफा कारोबारी मनोज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और परिजनों के सामने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला हत्या और हादसे के बीच उलझकर रह गया है। घटना वाले दिन मनोज ने अपनी पत्नी को फोन कर दोस्तों के साथ दावत पर जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस अब उस रात मनोज के साथ मौजूद दोस्तों की तलाश कर रही है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मनोज के मोबाइल की कॉल डिटेल (सीडीआर) निकाली जा रही है, ताकि मौत से पहले हुई बातचीत का सुराग मिल सके।
विज्ञापन

इधर इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठने से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर बारीकी से नजर रखे हुए है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाने का दावा कर रही है। सराफा कारोबारी मनोज दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई संजीव कुमार चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारी हैं। करीब दस वर्ष पूर्व मनोज की शादी कानपुर देहात क्षेत्र में हुई थी। उनकी एक सात वर्षीय बेटी है, जो इस घटना के बाद पिता के साए से वंचित हो गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार मनोज पहले कस्बे के सराफा बाजार में दुकान चलाते थे, लेकिन अपेक्षित सफलता न मिलने पर उन्होंने गांव की ओर रुख किया। मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के सहानापुर गांव निवासी मनोज ने पास के ही गांव उमरायपुर्वा में सराफा की नई दुकान खोली थी और धीरे-धीरे काम को पटरी पर लाने में जुटे थे। उनकी अचानक हुई मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन भी हैरान हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी, जो यह घटना घटित हुई। पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। क्योंकि मामले में हत्या की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। इस घटना ने एक परिवार को बिखेर दिया और मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया भी छीन लिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्य से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन


पुलिस हत्या व हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed