फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police caught one accused, two absconding

Kannauj News: पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दो फरार

Mon, 19 Feb 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police caught one accused, two absconding
सौरिख। छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने वालों से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा के तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो आरोपी फरार हैं। पुलिस का दवा है कि जल्द ही दोनों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। पिछले कई माह से गांव के ही मनीष जाटव, आनंद कुमार रास्ता घेरकर छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने एवं जान से मारने की धमकियां देते थे। शुक्रवार को छात्रा राजकीय विद्यालय से बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गई थी। लौटते समय इन दोनों युवकों ने खड़िनी निवासी रमन शाक्य के साथ छात्रा को रास्ते में घेर लिया और छेड़छाड़ करते हुए झाड़ियों में ले गए। यहां इन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वह बचकर वह घर पहुंची।
विज्ञापन

शाम को छात्रा शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी यह युवक उसे पकड़कर झाड़ियों में खींच ले गए और दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। घर पहुंचकर परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह व एसआई राकेश पटेल ने खड़िनी नहर पुल के पास से आरोपी रमन शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के चलते घर नहीं पहुंच सका शव

पीड़ित पिता ने बताया कि शनिवार की देर रात वह बेटी के शव लेकर गांव पहुंचे थे। घर के सामने ही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। आयोजकों ने शव कथा स्थल के पास पहुंचने से भागवत कथा खंडित होने की बात कही। गांव के लोगों के विरोध के चलते बेटी के शव को कथा स्थल से दूर भाई के घर पर रखवाना पड़ा।


अंत्येष्टि के दौरान मौजूद रहा पुलिस बल

पीएम की कार्रवाई के बाद शनिवार को ही शव गांव पहुंच गया था, लेकिन रात हो जाने के कारण अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। रविवार की सुबह गांव के बाहर खेतों में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के दौरान प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


पुलिस ने शुरू की जांच

छात्र के आत्महत्या के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना सिटी इंचार्ज राकेश पटेल को सौंपी है। रविवार को सुबह गांव पहुंचे विवेचक ने घटनास्थल का नक्शा बनाते हुए परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की है।



परिजनों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट

आरोपियों व उनके परिजनों का दबंगई का आलम यह था कि वे आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। छात्रा के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी। इसी बात से नाराज आरोपी मनीष की मां कांति देवी ने पिता प्रदीप, संजीव कन्हैया लाल एवं विशाल पर आठ नवंबर 2023 को दलित उत्पीड़न एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि दलित उत्पीड़न की दर्ज हुई रिपोर्ट से दो नाम निकलवाने के एवज में गांव के एक व्यक्ति ने उससे 50 हजार भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed