फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Please be cautious of fairness counting function

सतर्क रह निष्पक्षता से करें मतगणना कार्य

Fri, 11 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Please be cautious of fairness counting function

मंडी समिति परिसर में गुरुवार को प्रधान व ग्राम सभा

विज्ञापन
सदस्य पद की होने जा रही मतगणना कार्य के दौरान लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी, सतर्कता, निष्पक्षता के साथ मतगणना का कार्य निपटाएं।

मतगणना स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंच जाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कर्मचारियों से कहा कि कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन, बीड़ी, माचिस या अन्य किसी भी प्रकार की सामग्री का उपयोग मतगणना के दौरान नहीं करेगा।

सभी मतगणना कर्मचारी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों की बंडलिंग 50-50 मतपत्रों को ठीक से गिनकर करेंगे। निर्धारित प्रारूप चार, छह व सात को ठीक प्रकार से सावधानीपूर्वक भरें। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना में वार्डवार व ग्राम पंचायत वार सदस्यों की गणना में 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाएं जाएंगे।

सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि निर्धारित टेबल पर जाकर समय से मतगणना कार्य करने के लिए कर्मचारी पहुंच जाएं। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो फौरन एआरओ या आरओ को जानकारी दें। पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

उधर, कलक्ट्रेट में सुबह से ही मतगणना संबंधी निर्देश व प्रपत्रों को तैयार किया गया। कर्मचारियों के साथ ही सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार भी मतगणना की तैयारी में जुटे रहे। वहीं मतगणना पास बनवाने के लिए गुरुवार को पूरे दिन सदर ब्लाक परिसर 600 उम्मीदवारों ने पहुंचकर अपने पास बनवाए।

पास बनवाने को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ ब्लाक परिसर में इकट्ठा हो गई। कई प्रत्याशी आवेदन पत्र नहीं भर पाए। इसी बीच उनकी नजर ब्लाक में मौजूद सहायक विकास अधिकारी पंचायत गौतम पर पड़ी। उनके पास जाकर चिरौरी की और आवेदन पूर्ण कराया। पास बनवाने कोे लगी लाइन में धक्कामुक्की से नोकझोंक का दौर भी चलता रहा।

वहीं कुछ लोगों ने बैक डोर से पहुंचकर पास बनवाने की कोशिश की। इसकी शिकायत पर निर्वाचन अधिकारी राजेश बघेल ने कमरों के दरवाजे अंदर बंद करा दिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के स्थान पर उनके पति ब्लाक परिसर में लाइन में लग नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed