{"_id":"79938aa569bc3eea1976c53e35594566","slug":"pits-the-toughest-walk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों से चलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों से चलना हुआ दुश्वार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप अड्डा से पुराने किला तक जाने वाली डामर सड़क की
विज्ञापन
हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों में जलभराव और कीचड़ से
लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि
अभी सड़क बने महज दो वर्ष ही बीत पाए हैं और हालत ऐसी हो गई है, जैसे सड़क
का कभी निर्माण ही न कराया गया हो।
ज्ञात हा कि कस्बे में दो वर्ष पहले जीप अड्डा तिराहे से लेकर पुराने किला तक डामर सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क की गुणवत्ता में इस कदर अनदेखी की गई है कि अभी महज दो साल बीत पाए हैं और सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़क कई जगह से उखड़ गई है।
इसके साथ ही कई स्थानों पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था ठीक तरह से न होने के कारण नालियां का कीचड़युक्त गंदा पानी अब सड़क पर ही भर जाता है। सड़क पर जलभराव हो जाने से राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
योगेश शाक्य, आछेलाल वर्मा, राजीव कुमार, संतोष बाथम समेत कई लोगों ने दुर्दशाग्रस्त मार्ग दोबारा बनाने की मांग को लेकर कई बार शिकायती पत्र अफसरों को दिए, पर उनकी समस्या को अनसुना कर दिया गया। इसके साथ ही नालियों का निर्माण कराने को लेकर प्रधान से भी कहा गया था।
पर आज दिन तक कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया, जिससे वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने कहा कि अगर उन्हें शीघ्र ही इस समस्या से निजात न दिलाई गई तो वह लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।