फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pitr paksh aaj se, dosh se bachane ko kiya jaata shraaddh

पितृ पक्ष आज से, दोष से बचने को किया जाता श्राद्ध

Wed, 02 Sep 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pitr paksh aaj se, dosh se bachane ko kiya jaata shraaddh
छिबरामऊ(कन्नौज)। पितृ पक्ष आज से शुरू हो रहा है। हिंदू ज्योतिष के अनुसार पितृ दोष को सबसे जटिल कुंडली दोषों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

शक्ति पीठ गमा देवी मंदिर के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद श्राद्ध करना आवश्यक है। मृत व्यक्ति का श्राद्ध व तर्पण न किया जाए तो उसकी आत्मा भटकती रहती है। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष दो सितंबर से शुरू हो रहे हैं। 17 सितंबर तक पितराें का विसर्जन होगा। उन्होंने बताया कि रक्त संबंधियों को जलांजलि दी जाती है। स्त्री भी अपने पति को जलांजलि दे सकती है। प्राणी मात्र की तुष्टि के लिए जलांजलि दी जाती है। गुरु, गुरु की पत्नी व सम्मानित व्यक्तियों को भी जलांजलि दी जा सकती है। उन्हाेंने बताया कि पुरुष को जलांजलि देते समय तस्मै सुधा नम: व स्त्रियों को जलांजलि देते समय तस्या सुधा नम: का जाप किया जाता है।
पितर धरती पर आकर देते हैं आशीर्वाद
शक्ति पीठ गमा देवी मंदिर के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री बताते हैं कि पितृ पक्ष में पितर धरती पर आकर आशीर्वाद देते हैं। यह पशु-पक्षियों के माध्यम से हमारे पास आते हैं। इन्हीं के माध्यम से भोजन ग्रहण करते हैं। इसलिए पितृ पक्ष में पशु-पक्षियों की सेवा करना जरूरी है।
विज्ञापन

मृत्यु की तारीख न मालूम होने पर कैसे करें श्राद्ध
अगर किसी को अपने पूर्वज की मृत्यु की तिथि न मालूम हो तो श्राद्ध करने के लिए पुराणों के अनुसार पुरुषों के लिए अमावस्या व स्त्रियों के लिए नवमी की तिथि निर्धारित की गई है। पंडित बनारसी दास शास्त्री का कहना है कि अगर किसी के पूर्वज दुर्घटना में मरे हों और उसे उनकी तिथि न मालूम हो तो उसे चतुर्दशी को जलांजलि देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed