फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pita ke santi path ke doosre din maut

पिता के शांतिपाठ के दूसरे दिन करंट से बेटे की मौत

Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
pita ke santi path ke doosre din maut
गजराज की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। पिता के शांतिपाठ दूसरे दिन टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्राली से उतारते समय बेटा करंट की चपेट में आ गया। परिजन सौ शय्या अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना तालग्राम रुड़ाखेड़ा निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष सुघर सिंह पाल के बडे़ भाई परशुराम पाल का करवाचौथ के दिन सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शुक्रवार को घर में शांति पाठ हुआ। शनिवार को छोटा बेटा गजराज (42) गांव के कुंवरपाल के ट्रैक्टर ट्राली पर टेंट का सामान लादकर बमरौली हनुमान मंदिर के पास स्थित दुकान पर उतारने गया था। ट्राली से टेंट सीलिंग का पाइप उतारते समय 11 हजार लाइन के तार से पाइप छू गया। जिससे गजराज करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के लोग उसे सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव, प्रताप सिंह यादव, राम महेश पाल, अच्छे खां, योगेंद्र यादव, प्रद्युम्न सिंह अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मौत से पत्नी गीता देवी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्त्रसेश
तालग्राम। हनुमान मंदिर के पुजारी उमाशंकर और गांव के लोगों ने बताया कि मंदिर के पास से निकली हाईटेशन लाइन के तार झूल रहे हैं। कई बार झूलते तारों को ठीक करने के लिए जेई तालग्राम से शिकायत भी की गई। लेकिन सुधा नहीं हुआ। यह हादसा होने के बाद अब ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा है।

बेसुध पत्नी गीता देबी को सभालती महिलाएं। संवाद

बेसुध पत्नी गीता देबी को सभालती महिलाएं। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed