फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Piku ward is ready, facilities are awaited

Kannauj News: पीकू वार्ड है तैयार, सुविधाओं का इंतजार

Mon, 01 Jan 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 01 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Piku ward is ready, facilities are awaited
कन्नौज। जिला अस्पताल में शीघ्र की पीकू वार्ड चालू हो जाएगा। इमारत बनकर तैयार है। हस्तांतरण होने के बाद चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया होंगी। इसमें 32 बेड का पीकू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। जिसमें चार आईसीयू, आठ एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) और 20 जनरल बेड शामिल हैं।
विज्ञापन



कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिला अस्पताल परिसर में पीकू वार्ड का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने भवन को हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा, जिसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने वार्ड का मुआयना किया, जिसमें कुछ कमियां मिलीं। कमियों को दूर करने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया। कार्यदायी संस्था ने विशेषज्ञों की ओर से बताई गई कमियों को दूर करा दिया है और अब जल्द ही भवन को सीएमएस को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु ने बताया कि भवन हैंडओवर होते ही इसके लिए स्टाफ की मांग की जाएगी और जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा, ताकि अस्पताल में मासूमों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है एचडीयू वॉर्ड
पीकू वार्ड में चार बेड आईसीयू और आठ बेड एचडीयू के हैं। मरीज को तत्काल इलाज और डॉक्टरों व देखरेख के लिए आईसीयू में एडमिट किया जाता है। आईसीयू में मरीज के बीपी, शुगर, ब्लड और अन्य चीजों की समय-समय निगरानी की जाती है। आईसीयू में मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद जनरल वॉर्ड में एडमिट करने से पहले उसे एचडीयू में रखा जाता है। इसमें भी मरीज की उस तरह से ही देखरेख की जाती है। इसके बाद मरीज को जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया जाता है।


पीकू वार्ड में यह होंगे उपकरण
सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु ने बताया कि पीकू वार्ड में वेंटिलेटर, मॉनीटर, एबीजी (रक्त विश्लेषण प्रणाली) मशीन के साथ कई आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे मासूमों का बेहतर उपचार किया जा सके। वार्ड में सेंटर लाइन पड़ गई है, लेकिन अभी तक ऑक्सीजन प्लांट से कनेक्ट नहीं है। वह भी जल्द कनेक्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed