फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   piket homagaard ke danda lagaane se gira baik savaar, hangaama

पिकेट होमगार्ड के डंडा लगाने से गिरा बाइक सवार, हंगामा

Tue, 15 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
piket homagaard ke danda lagaane se gira baik savaar, hangaama
तिर्वा(कन्नौज)। गांधी चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पिकेट होमगार्ड के डंडा लगा देने से बाइक सवार गिर गया। इसके बाद युवक ने होमगार्ड पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे भीड़ लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कस्बे के गांधी चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर होमगार्ड लगे थे। होमगार्ड कुछ वाहन चालकों को रोक और कुछ को जाने दे रहे थे। चौराहे पर जाम न लगे, इससे वाहनों को निकाल भी रहे थे। इसी बीच एक होमगार्ड के बाइक के सामने डंडा लगा देने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। राहगीर उसे उठाने लगे। संभलने के बाद युवक ने होमगार्ड पर डंडा लगा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान अभद्रता होने लगी। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को शांत कराया। इसके बाद जाने के लिए कह दिया। इधर, होमगार्ड का कहना था कि बाइक सवार ने पुलिस को देख खुद ही रफ्तार बढ़ा दी। संभाल न पाने से वह गिर गया।
विज्ञापन

वहीं सीओ दीपक दुबे का कहना है कि युवक ने तहरीर नहीं दी है। होमगार्ड ने भी शिकायत नहीं की है। अगर किसी ने अभद्रता की है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed