फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pickup overturned on the expressway, co-driver crushed by the vehicle

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप, सहचालक को वाहन ने रौंदा

Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on the expressway, co-driver crushed by the vehicle
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात 2.10 बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सहचालक सड़क पर जा गिरा। उसे पीछे से आ रहे वाहन ने रौंद दिया। हादसे में सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक और हेल्पर को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन


गुजरात के जिला अमरेली के थाना दामनगर के पदोपर निवासी जगदीश भाई (27), दामनगर निवासी सहचालक नरेंद्र (21) और पदोपर निवासी हेल्पर वास्कोडिया राज (25) के साथ पिकअप से फर्रुखाबाद में गाय उतार कर गुजरात जा रहे थे। रात में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 155 पर पिकअप अनियंत्रित होकर पीली पट्टी पर पलट गई। हादसे में पिकअप के पीछे बैठे सहचालक नरेंद्र उछल कर पीली पट्टी से दूसरी लाइन में जा गिरा। तभी पीछे से आ रहा वाहन नरेंद्र के ऊपर से निकल गया। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, पुलिस तथा सेफ्टी टीम मौके पर पहुंच गई। घायल नरेंद्र व हेल्पर वास्कोडिया राज को उपचार के लिए एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। वहीं, चालक व हेल्पर के मामूली चोट आईं। हादसे के बाद क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed