फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pickup overturned after colliding with truck, one dead and five injured

Kannauj News: ट्रक से टकराकर पलटी पिकअप, एक की मौत पांच घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned after colliding with truck, one dead and five injured
तालग्राम (कन्नौज)। लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर इटावा जा रही पिकअप मंगलवार को तालग्राम थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव के पास ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि आम व्यापारी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक इटावा का रहने वाला भी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के उदयपुर निवासी चालक योगेश (28) लखनऊ के मलिहाबाद से पिकअप में आम लेकर इटावा जा रहे थे। साथ में इटावा के वैदपुरा शिवपुर निवासी हेल्पर देवेंद्र (30), लखनऊ के थाना माल के दशदेवी देवरी डंडा निवासी आम व्यापारी रवि (28), रामकिशन (25), राजेश (23) और थाना माल के नवीन पनाह निवासी महादेव (45) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के पास भोर में तीन बजे आगे जा रहे ट्रक से टकराकर पिकअप डिवाइडर की नाली से टकराती हुई ओवरटेक लेन में पलट गई। पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राजेश, रामकिशन, महादेव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां महादेव की मौत हो गई जबकि देवेंद्र समेत अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed