फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pharjee pahachaan patr ko lekar do pakshon mein patharaav,havaee phaayaring bhee huee, bhagadad machee, pahunchee phors

फर्जी पहचान पत्र को लेकर दो पक्षों में पथराव,हवाई फायरिंग भी हुई, भगदड़ मची, पहुंची फोर्स

Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
pharjee pahachaan patr ko lekar do pakshon mein patharaav,havaee phaayaring bhee huee, bhagadad machee, pahunchee phors
मलिकपुर(कन्नौज)। मतदान केंद्र पर दो पक्षों में फर्जी आईडी(पहचान पत्र) के प्रयोग का आरोप लगाने से विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद पथराव होने लगा। पथराव में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। हवाई फायरिंग होने से काफी देर तक माहौल गर्म रहा। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस को देखकर उपद्रवी तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन

मलिकपुर के मतदान केंद्र पर सुबह शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ। अपराह्न चार बजे तक बिना किसी विघभन के वोट पड़ते रहे। इसके बाद रेलवे फाटक के पास निवर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में फर्जी आईडी प्रयोग करने की बात पर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौक पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव करने वालों को तितर-बितर किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed