फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phande par lataka mila telar ka shav

फंदे पर लटका मिला टेलर का शव

Fri, 28 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
phande par lataka mila telar ka shav
गुमसुम बैठे मृतक रानू शाक्य के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम उरदा नगरिया में टेलर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। अब पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को उरदा नगरिया निवासी रानू शाक्य (35) पुत्र राधेश्याम का शव कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वारदात के समय रानू की पत्नी देवकी अपने बच्चों के साथ सास रेशमा देवी के पास गई थीं। लौटने पर पति को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया। इसके साथ ही शोर मचा दिया। परिजन कमरे में पहुंचे। तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व फोरेंसिक टीम प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने वारदात के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। युवक सौरिख में किराये की दुकान में टेलरिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को दी अटैक से मौत की सूचना
टेलर रानू शाक्य की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी देवकी ने पुलिस को हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी। मृतक के बड़े भाई सुखदेव ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक की पत्नी बिधूना जनपद औरैया में किराये के मकान में रह रहे अपने जीजा विमलेश के यहां गई थीं। वापस आने पर इसी बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पत्नी सास के पास चली गई। वापस आई तो पति का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed