{"_id":"5daa021b8ebc3e01390a9513","slug":"phaansee-ke-phande-par-jhoolata-mila-yuvak-ka-shav-kannauj-news-knp520589274","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
विज्ञापन
जानकारी देते जयवीर सिंह।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर अमजद में युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक के पिता ने गांव के लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर निवासी संजू (27) पुत्र जयवीर सिंह का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा व करनौली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता जयवीर सिंह ने बताया कि करीब तीन माह से बहू नाती के साथ लापता है। इसकी गुमशुदगी कन्नौज कोतवाली में दर्ज कराई थी।
पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।