फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   person died due to electric shock

करंट लगने से युवक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
person died due to electric shock
करंट लगने से युवक की मौत - बिजली सही करते समय हुआ हादसा संवाद न्यूज़ एजेंसी छिबरामऊ। क्षेत्र के बिकूपुर गांव में बिजली को सही करते समय युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार रात क्षेत्र के बिकूपुर गांव निवासी शिव बालक (29) पुत्र वेदराम के घर की बिजली ख़राब थी। वह बिजली सही कर रहे थे, तभी अचानक लाइट आ गई और उनको करंट लग गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गम्भीर हालत में परिजन शिव बालक को सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। युवक के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed