फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfume-incense sticks exhibition will be held across the state

प्रदेशभर में लगेंगी इत्र-अगरबत्ती प्रदर्शनी

Sun, 25 Sep 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Perfume-incense sticks exhibition will be held across the state
Perfume-incense sticks exhibition will be held across the state - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के पारंपरिक इत्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एनसीआर समेत प्रदेश के सभी जनपदों में जल्द प्रदर्शनी लगाईं जाएगी। इत्र के स्टॉलों के साथ-साथ प्रदर्शनी में अगरबत्ती और धूपबत्ती की भी दुकानें लगाई जाएंगी। यह बात राज्यमंत्री असीम अरुण ने तीन दिवसीय वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी के समापन के मौके पर कारोबारियों से कही।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े के तहत बीआरसी सदर के पास स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार से वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा था। इसमें इत्र, अगरबत्ती समेत अन्य स्थानीय उत्पादनों के 27 स्टॉल लगाए गए थे। रविवार को राज्यमंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल और सीओ आरएन सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद प्रदर्शनी का समापन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द एनसीआर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बागपत, बलिया, काशी, अयोध्या समेत सभी जनपदों में इत्र की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य मकसद इत्र और अगरबत्ती कारोबार को बढ़ावा देना होगा। प्रदर्शन लगाने वाले कारोबारियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व निर्यात के तहत प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। इस मौके पर राज्यमंत्री ने स्टॉल लगाने वाले कारोबारियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जीएमडीआईसी धनंजय सिंह, पवन त्रिवेदी, शिवा पांडेय, अमित कुशवाहा, तरण चंद्रा, रामनरेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सात साल बाद दोबारा होगा कन्नौज महोत्सव
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में कन्नौज महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें इत्र और अगरबत्ती समेत कई स्थानीय उत्पादनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में गैर जनपदों के व्यापारियों को आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कवि सम्मेलन होगा। इससे पहले शहर में वर्ष 2015 में कन्नौज महोत्सव का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed