फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfume city will be covered in greenery, 38.80 lakh saplings will be planted today.

Kannauj News: हरियाली की चादर ओढ़ेगी इत्रनगरी, आज लगेंगे 38.80 लाख पौधे

Sat, 11 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Perfume city will be covered in greenery, 38.80 lakh saplings will be planted today.
कन्नौज। जिले में हरियाली का सबसे बड़ा अभियान रविवार से शुरू होगा। पौधारोपण महाअभियान के तहत इत्रनगरी 38.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन के हरित महायज्ञ का हिस्सा बने जिले में प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। सभी विकासखंडों में स्थित वन विभाग की 19 पौधशालाओं में पौधे तैयार हैं और विभागों को ऑनलाइन इंडेंट भी जारी कर दिए गए हैं।अभियान के दौरान आम, जामुन, अमरूद, बेल, महुआ, नींबू, कटहल, सहजन, इमली, अनार, पीपल, बरगद, अर्जुन, नीम, शीशम, सागौन, गुलमोहर, अमलतास, अशोक और कचनार समेत कई प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। प्रशासन का जोर केवल पौधे लगाने पर नहीं बल्कि उनके संरक्षण और जीवित रहने की दर बढ़ाने पर भी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पौधरोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। अभियान के तहत एक पेड़ गुरु के नाम, महर्षि चरक औषधि वन, वंदे मातरम् वाटिका, कपि वन, समृद्धि वन और भाई-बहन वाटिका जैसी थीम आधारित गतिविधियां भी होंगी।अभियान में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि यह महाअभियान कन्नौज को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 पौधशालाओं से पहुंचेगा हरियाली का सामान
वन विभाग की 19 पौधशालाओं में लाखों पौधे तैयार किए गए हैं। विभागों को समय से पौधे उपलब्ध कराने और रोपण स्थलों तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।


निकारीपुर्वा में आज रोपे जाएंगे पौधे, मुहिम शुरू
उमर्दा ब्लॉक के निकारीपुर्वा गांव में आज एक वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और क्षेत्र के हरित आवरण (ग्रीन कवर) में सुधार करना है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। ग्रामीणों को इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की शपथ भी दिलाई जाएगी ताकि क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed