फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   'Perfume City' secures second place in the division in the merit-based scholarship examination.

Kannauj News: योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मंडल में इत्रनगरी का दूसरा स्थान

Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
'Perfume City' secures second place in the division in the merit-based scholarship examination.
कन्नौज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 में कन्नौज ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले को आवंटित 135 सीटों के सापेक्ष 1950 आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन


जनपद नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आवंटित सीटों के सापेक्ष 15 गुना लक्ष्य 2025 आवेदन का दिया गया था। निर्धारित लक्ष्य 2025 के सापेक्ष कुल 1950 यानी 14.44 गुना आवेदन कर मंडल में इत्रनगरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आवंटित सीटों के सापेक्ष 16.54 गुना 2646 आवेदन कर कानपुर देहात प्रथम स्थान पर रहा। इसी क्रम में फर्रुखाबाद तृतीय, इटावा, औरैया व कानपुर नगर चतुर्थ, पंचम व षष्ठ स्थान पर रहे। इत्रनगरी के प्रदर्शन को शिक्षा विभाग में सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

उक्त छात्रवृत्ति परीक्षा एक नवंबर को जिलास्तर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति कक्षा नौ से 12 तक दी जाती है। ताकि गरीब और मेधावियों को पढ़ाई में मदद मिलती है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा उक्त छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में 10 या 10 से अधिक आवेदन कराए गए हैं, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को एएमएमएस रजिस्ट्रेशन स्टार स्कूल ऑफ द ब्लॉक का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं की परीक्षा की तैयारी के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed