फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of threatening family members after molestation of a minor.

Kannauj News: नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद परिजन पर धमकाने का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of threatening family members after molestation of a minor.
कन्नौज। महिला ने बताया कि 11 जून 2026 को पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग बेटी को सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ व मारपीट की। बेटी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी ने दरांती गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने 22 सितंबर को महिला और उसकी पुत्री के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि बयान दर्ज होने के बाद 23 सितंबर से आरोपी युवक की पत्नी, पिता और 38 वर्षीय अविवाहित बहन लगातार उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। महिला ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह साढ़े सात बजे जब वह मवेशियों के पास जा रही थी, तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। धमकी दी कि तुम लोगों को मुकदमा करने लायक नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि घर के सामने से निकलने पर आरोपी की बहन जबरन लिपटने का प्रयास करती है और कहती है कि तुझे और तेरे पति को जेल भिजवाकर रहेंगे, तुम लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक माह पहले लगी पुरानी चोट को दिखाकर आरोपी की बहन झूठा आरोप लगाकर धमका रही है। लगातार मिल रही धमकियों से परिवार दहशत में है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और आरोपी के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed