{"_id":"6a9711b52548a54fe9051fef","slug":"perfume-city-police-top-the-list-in-igrs-grievance-redressal-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155335-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आईजीआरएस निस्तारण में इत्रनगरी पुलिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आईजीआरएस निस्तारण में इत्रनगरी पुलिस अव्वल
विज्ञापन
कन्नौज। जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण में जिले की पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में परचम लहराया है। वर्ष 2026 में सातवीं बार आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 में मुख्यमंत्री कार्यालय, आईजीआरएस पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से कुल 1277 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 953 शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण कर आख्या पोर्टल पर अपलोड की गई। तेज, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान के चलते जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे पहले भी इस साल छह बार जिले की पुलिस प्रथम रैंक हासिल कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, समयबद्धता और फीडबैक को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। थानावार समीक्षा कर लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी थाना प्रभारियों और आईजीआरएस सेल की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।