{"_id":"3984a573d57caf7b169c77a623779ac5","slug":"people-in-problem-for-special-identity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड: खास पहचान को लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड: खास पहचान को लोग परेशान
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। मौजूदा समय में जिले में महज तीन ब्लाकों में आधारकार्ड नामांकन के लिए कैंप संचालित है। शिविरों की कमी से खास पहचान पाने को लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं में आधारकार्ड की उपयोगिता तो देखते हुए आधार का नामांकन कराने में लोग उत्साह दिखा रहे हैं। करीब 6 माह बाद भी जनपद के अधिकांश लोगों को आधार कार्ड नहीं मिल सके हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण योजना आयोग भारत सरकार द्वारा देशभर के लोगों को आधारकार्ड के जरिए नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो करीब 6 माह से चल रहे आधार कार्ड बनाने का काम अभी 20 फीसदी ही पूरा हो सका है। गैस कनेक्शन, बैंक खातों व अन्य योजनाओं में आधार कार्ड की डिमांड के चलते नामांकन कराने कैंप में पहुंच रहे हैं। सदर ब्लाक के गांव आंटी निवासी राहुल दुबे ने बताया कि करीब 60 फीसदी लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। आसपास के किसी गांव में कैंप न होने से ग्रामीणों को नामांकन के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं गांव अहमदपुर रौनी निवासी अनिल कुमार का कहना है कि एक माह पहले गांव में कैंप लगाया गया था। धन उगाही की शिकायत पर संस्था के लोग गायब हो गए। तब से आधारकार्ड नामांकन के लिए करीब 7 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। बुजुर्ग व महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
क्या है आधार कार्ड
* आधार 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या है जो इलेक्ट्रानिक प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है।
* यह सरकारी व गैर सरकारी सुविधाएं दिलाने में सहायक है।
* आपकी उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली व आपकी फोटो से बनेगा आपका विशिष्ट पहचान
* आधार पहचान का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं
* आधारकार्ड देशभर में मान्य है
* आधार का नामांकन स्वैच्छिक व नि:शुल्क है।
कुछ प्रमुख तथ्य
* आधारकार्ड नामांकन की कोई अंतिम तिथि नहीं है
* अपने निवास के पास सुविधा के अनुरूप करा सकते हैं नामांकन
* नामांकन के समय मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज कराने से मिलेगी सहूलियत
* आधार नामांकन में दी गयी सूचना में खामी हो तो उसी केंद्र पर 96 घंटे के भीतर ठीक करा सकते हैं
* आधार नामांकन के बाद पावती जरूर प्राप्त करें
* नामांकन के कुछ दिन बाद आधारकार्ड न मिलने पर बेवसाइट पर स्थिति जान सकते हैं
* आधारकार्ड बन चुका है और प्राप्त नहीं हुआ तो बेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं
* नामांकन के लिए निर्धारित पहचानपत्र, पता व जन्म प्रमाणपत्र साथ ले जाना न भूलें
प्रोजेक्ट मैनेजर को नहीं पता कहां चल रहे शिविर
नेटलिंग प्रा. लि. को तेराजाकेट ब्लाक के सभी लोगों के आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के रवि सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र के सभी लोगों को जल्द आधार कार्ड का डाटा फीड कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
इसके लिए 8 स्थानों पर नामांकन कैंप लगाए गए हैं। लेकिन उन स्थानों का नाम नहीं बता सके। इसी प्रकार आधार कार्ड बनाने वाली संस्था वेदवाद सिस्टम लि. के प्रोेजेक्ट मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था को उमर्दा ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मौजूदा समय में दो स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। अभी तक 70 हजार लोगों का डाटा फीड कराया जा चुका है।
गांव-गांव आधारकार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। कैंपों की मौजूदा स्थिति के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। श्री इंस्ट्रक्चर के कोआर्डिनेटर दिव्य कुमार शुक्ला ने बताया कि संस्था द्वारा सदर ब्लाक परिसर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। गांव अहमदपुर रौनी में भी कैंप लगाया गया है। सैनिकों व भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में 25 फरवरी से तीन दिवसीय विशेष कैंप लगाया जाएगा। अभी तक 85 हजार आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।
आधारकार्ड नामांकन की कोई अंतिम तिथि नहीं है। नामांकन कराने वाले लोगों को आधार कार्ड मुहैया कराए जा रहे हैं। इस काम में तेजी लाने के लिए कैंपों की संख्या में इजाफा कराया जाएगा। साथ ही अन्य कंपनियों को भी आधार कार्ड बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
...रमेशचंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी, कन्नौज।