{"_id":"6089acd38ebc3e8da825a759","slug":"ped-mein-phansa-mila-saphaeekarmee-ka-shav-kannauj-news-knp625861183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फंसा मिला सफाईकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में फंसा मिला सफाईकर्मी का शव
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पत्नी को बुलाने बाइक से ससुराल के लिए निकले फर्रुखाबाद के सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव सड़क किनारे पेड़ की टहनियों में फंसा मिला। परिजन हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक फर्रुखाबाद में डीएम दफ्तर में सफाई करता था।
बुधवार को फतेहगढ़ निवासी सुनील कुमार (35) अपनी बाइक से ससुराल ग्राम शिवसिंहपुर चपुन्ना के लिए निकले थे। यहां से पत्नी बिंद्रा देवी को बुलाकर ले जाना था। दोपहर में दो बजे के लगभग सौरिख रोड पर भगवंतपुर गांव के पास शव मिला। शव रोड किनारे रामपाल के ट्यूबवेल के पास पेड़ की टहनियों में फंसा था। बाइक क्षतिग्रस्त थी। जानकारी पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली। सुनील कुमार के साले मिथुन और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि सुनील फर्रुखाबाद जिले के डीएम ऑफिस में सफाई कर्मी थे। वह पत्नी को लेने ससुराल जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। प्रथम दृष्टया सड़क हादसा लग रहा है।
बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, नहीं मिले टूटे हिस्से
सुनील की मौत को पुलिस मार्ग दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। वहीं बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। टूटे हिस्से मौके पर नहीं मिले। प्रत्यक्षदर्शी सफाई कर्मी के साथ दूसरी जगह वारदात होने की शंका जता रहे हैं।