फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ped kaatane se haeeve jaam, bijalee thap

पेड़ काटने से हाईवे जाम, बिजली ठप

Tue, 24 Nov 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
ped kaatane se haeeve jaam, bijalee thap
नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के लिए पेड़ को गिराती पोकलैंड मशीन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान परेशानी का सबब बना हुआ है। पेड़ों को काटने से दिन में हाईवे पर जाम लगा रहा। साथ ही नगर की बिजली आपूर्ति भी कई घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

मंगलवार को फर्रुखाबाद चौराहे से पूर्वी बाईपास तक नेशनल हाईवे के किनारे खड़े पेड़ों को काटने के लिए जेसीबी व पोकलैंड मशीन पहुंची। कौतूहलवश लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद एनएच कर्मियों ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर यातायात बंद करवा दिया। कुछ ही पलों में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। काफी देर मशक्कत के बाद भी पेड़ नहीं गिरा। जाम लंबा होते देख एनएच कर्मियों ने बैरियर हटाकर यातायात शुरू कराया। पूरे दिन जीटी रोड पर यही सिलसिला चलता रहा। वहीं पेड़ों के कटान के चलते नगर को विद्युत आपूर्ति करने वाले फीडर नंबर दो व तीन के अलावा निगम मंडी फीडर कई घंटों तक बंद रहा।
विज्ञापन

कटे पेड़ों की लकड़ी के लिए चल रही सेंटिंग
पेड़ों के कटान में लकड़ियों को कमाई का जरिया बनाने का आरोप लगा है। लकड़ी का कारोबार करने वाले लोग लकड़ी के लिए सेंटिग बैठाने की जुगत में दिखे। हालांकि एनएच कर्मियों ने बताया कि पेड़ों की छोटी-छोटी टहनियों को आसपास के लोग जलाने के लिए ले जाते हैं। बाकी लकड़ी को लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं हटा रहे अतिक्रमण
एनएच कर्मियों ने बताया कि पश्चिमी से लेकर पूर्वी बाईपास तक सड़क के किनारे बेल्डिंग मैटेरियल, ट्रैक्टर ट्राली मेकर्स सहित अन्य कारोबारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed