फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   'Peak' missing from dyeing-paintings in Vikas Bhavan

विकास भवन में रंगाई-पुताई से ‘पीक’ गायब

Fri, 24 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 24 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
'Peak' missing from dyeing-paintings in Vikas Bhavan
सफार्ई करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नए मुख्यमंत्री योगी के फरमान से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला मुख्यालय पर स्थित कई दफ्तर पीक  से रंगे हैं। इस ओर अफसरों की नजरें नहीं गई हैं। डीएसओ से लेकर डीआईओएस दफ्तर में कई जगह पर पीक से दीवारें रंग गई हैं। हालांकि विकास भवन में रंगाई-पुताई के चलते पीक गायब हो गई हैं। कलक्ट्रेट में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के चलते हुई साफ-सफाई से हालात ठीक हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरकारी दफ्तरों में पान-मसाला खाने पर बैन लगा दिया है। इसके बावजूद कई विभाग ऐसे हैं, जहां पर लोगों का ध्यान नहीं गया। पान-मसाला खाने वाले लोगों ने पीक के लिए अपना इंतजाम भी कर लिया है। डीएसओ दफ्तर के सामने व कार्यालय में कई जगह पीक के निशान हैं।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही नजारा डीआईओएस दफ्तर में दिखा। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि नए फरमान से सभी अवगत हैं। दीवारों पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग पीक मार देते हैं। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव का कहना है कि सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में बैठकर पान-मसाला का इस्तेमाल नहीं करेगा। यदि कोई पान-मसाला खाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा दीवारों पर थूकने वालों पर विशेष निगाह रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed