{"_id":"60c8e1d58ebc3e58a326f257","slug":"patnee-maayake-se-nahin-aaee-to-laga-lee-phaansee-pichhale-saal-maarch-mein-huee-thee-shaadee-kannauj-news-knp634391574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके से नहीं आई तो लगा ली फांसी, पिछले साल मार्च में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके से नहीं आई तो लगा ली फांसी, पिछले साल मार्च में हुई थी शादी
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मायके गई पत्नी के न लौटने से आहत पति ने सोमवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह मां ने शव लटका देखा। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छिबरामऊ के मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी ट्रक चालक रेहान (21) की शादी 20 मार्च 2020 को कांशीराम कालोनी निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बात पति पत्नी में अनबन हो गई। पति से कहासुनी होने पर मुस्कान अक्सर मायके चली जाती थीं। इन दिनों मुस्कान मायके में थीं। सोमवार रात रेहान ने फोन कर घर बुलाया। मुस्कान ने आने से मना कर दिया। इससे आहत रेहान ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
सुबह मां खुशनमा ने पंखे से रेहान का शव लटका देखा। इनकी चीख निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से रेहान अवसाद में रहता था।