फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pati kee maut kee jaanakaaree par patnee ne bhee toda dam

पति की मौत की जानकारी पर पत्नी ने भी तोड़ा दम

Sat, 14 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
pati kee maut kee jaanakaaree par patnee ne bhee toda dam
मृतकों के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
नदसिया(कन्नौज)। गांव में रहने वाले एक वृद्ध की शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। साथ में मौजूद पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया। दंपति की एक साथ मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

रामकिशोर (65) का परिवार करीब डेढ़ साल पहले भरापूरा था। परिवार में पांच बेटियों में चार की शादी हो चुकी है। पांचवीं बेटी गार्गी (22) के अलावा बड़ा बेटा दुर्गेश (30) और मंजेश (25) पिता के बटाई पर लिए गए खेत में हाथ बंटाते थे। परिवार में आर्थिक संकट था। सब खुश थे। करीब डेढ़ साल पहले छोटे बेटे मंजेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के करीब छह माह बाद बड़े बेटे की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिवार में रामकिशोर के अलावा पत्नी सरला (62) और बेटी गार्गी ही बचे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम को रामकिशोर को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। सरला की जानकारी पर गांव के ही एक झोलाछाप को बुलाया गया तो उसने नर्सिंग होम ले जाने की सलाह दी। गुरसहायगंज के एक नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी सरला को हुई उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद मौत हो गई। माता-पिता की मौत की जानकारी पर गार्गी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के आंसू भी थम नहीं रहे हैं। हर किसी के जुबां पर रामकिशोर और सरला की कहानी है। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी न तो परिजन और न ही ग्रामीणों ने दी। मीडिया से जानकारी होने पर जानकारी कराई गई है। रामकिशोर की उल्टी व दस्त से मौत होने की बात सामने आई है। पति की मौत की जानकारी पर पत्नी सरला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के चलते बिक गई थी रामकिशोर की जमीन
रामकिशोर के पास करीब डेढ़ बीघा जमीन थी। कई साल पहले उनका नाम एक मुकदमे में आ गया। इस मुकदमे की पैरवी में उन्हें जमीन बेचनी पड़ी। पहले दोनों बेटों के साथ और अब अकेले ही बटाई पर खेत लेकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed