{"_id":"65c7cac0bc7ef1aabc013fe7","slug":"passengers-being-transported-by-tractor-trolley-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109203-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्राली से ढोई जा रहीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्राली से ढोई जा रहीं सवारियां
Sun, 11 Feb 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग कृषि कार्यों के लिए किया जाता है, लेकिन जिले में इनका प्रयोग सवारियां ढोने में लिए किया जा रहा है। अक्सर ट्रैक्टर-ट्रालियों से हादसे हो रहे हैं। पहले भी इनसे कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।
वर्ष 2022 में कानपुर, हरदोई और सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुए हादसों के बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए इनका प्रयोग कृषि कार्य के अलावा अन्य कार्यों में करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही अन्य कार्य में प्रयोग होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। सरकार के निर्देश पर जिम्मेदारों ने सख्ती शुरू कर दी थी और ट्रैक्टर-ट्रालियों का प्रयोग कृषि के अलावा अन्य कार्य में होने पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया था। बीतता गया और जिम्मेदारों ने ध्यान देना बंद कर दिया।
एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी हो रही है। ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में जरूरी निर्देश भी हैं। ट्रॉलियों पर सवारियां ढोने से रोकने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
चालकों को नहीं होती यातायात नियमों की जानकारी
गांव में जुताई, मताई व अन्य कृषि कार्यों को करने वाले चालकों को यातायात नियमों की ठीक से जानकारी नहीं रहती। साथ ही गांव से बाहर परिवहन करने का तजुर्बा नहीं रहता। इस कारण ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने की घटनाएं अक्सर होती रहती है। रोजाना आसपास के गांवों से अनेक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती-जाती रहती है, जिनमें कई में सामान की जगह लोग सवार रहते हैं। शादी के सीजन में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का प्रयोग भी बढ़ा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
केस एक
दो की मौत, 14 लोग घायल
27 जनवरी की शाम को छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर के निकट अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में स्लीपर बस ने टक्कर मार दी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोग घायल हो गए थे।
केस दो
23 सितंबर को तालग्राम के पल्लवी गांव के सामने आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली में कार घुस गई थी। जिसमें दोनों लोगों की मौत हो गई थी और हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई थी, जिसमें ट्राॅली पर सवार पांच लोग भी घायल हो गए थे।
तीन महीने में सड़क हादसों पर एक नजर
-- -- -- -- -- --
माह : हादसे मृतक घायल
नवंबर : 50 27 41
दिसंबर : 44 24 24
जनवरी : 26 15 15