{"_id":"5e9201708ebc3e728d3a9689","slug":"parivaar-ke-22-logon-ke-lie-gae-saimpal-gaanv-hua-sainitaij-kannauj-news-knp5547973146","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के 22 लोगों के लिए गए सैंपल, गांव हुआ सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के 22 लोगों के लिए गए सैंपल, गांव हुआ सैनिटाइज
विज्ञापन
बदलेपुरवा गांव पहुंचे जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बदलेपुरवा गांव में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार देररात तक गांव में डेरा डालने के बाद अफसर सुबह फिर पहुंच गए। संक्रमित युवक नितिन (23) के माता-पिता, पांच भाई, पांच भाभी, नौ बच्चों और एक मामा का सैंपल लेकर क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। पूरे गांव को फायर ब्रिगेड के जवानों ने सैनिटाइज किया है। गांव को सील करने के साथ ही यहां रहने वाले करीब 450 लोगों के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
बदलेपुरवा गांव में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने गांव में सर्वे शुरू करा दिया है। पता लगाया जा रहा है कि हाल ही में गांव कौन-कौन लोग आए हैं। खासतौर से नितिन के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। जानकारी हुई है कि कन्नौज शहर में रहने वाला नितिन का मामा गेहूं कटाई के लिए उसके घर गया था। इसी से जिन लोगों को पहले चरण में सैंपल के लिए चुना गया उनमें नितिन के माता-पिता के साथ ही पांच भाई, पांच भाभी, नौ बच्चों के अलावा मामा भी शामिल हैं। इन सभी का सैंपल सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है। नितिन को सरसौल में बनाए गए मंडलीय कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सभी 22 लोगों को कनपटियापुर रोड स्थित गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने गांव के हर एक घर की दीवारों, सार्वजनिक जगहों आदि को दवा छिड़ककर सैनिटाइज किया।
उधर, शुक्रवार देररात तक ठठिया थाने में रुकने के बाद डीएम और एसपी सुबह जल्द गांव पहुंच गए। डीएम और एसपी ने निर्देश दिए हैं कि गांव का कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जाना चाहिए। न ही बाहर से कोई व्यक्ति गांव में प्रवेश करे। खाने-पीने की जो भी चीजें हैं वह गांव में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।