फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Parents should pay attention to children's wear: Kumud

बच्चों के पहनावे पर ध्यान दें अभिभावक: कुमुद

Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Parents should pay attention to children's wear: Kumud
शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सर्किट हाउस में उत्पीड़ित महिलाओं के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि अगर बहन-बेटियां गलतियां कर रही हैं तो उन्हें समझाने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों के पहनावे पर ध्यान दें। देखें कि वह कब और कहां जा रहे हैं। मोबाइल पर होने वाली बातचीत पर भी ध्यान दें। नासमझ बच्चों को मोबाइल किसी भी दशा में न दें। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

आयोग सदस्य ने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों से सूर्य नमस्कार कराया जाए। इस दौरान मंत्रों का उच्चारण भी कराएं। सूर्य भगवान को नमस्कार करने से शरीर का व्यायाम होता है। जल देने पर जल की धारा को देखने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। बच्चों को योग कराएं। बच्चों को नाश्ते में देशी चना, सोयाबीन, कच्ची मूंगफली आदि दें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
विज्ञापन

छिबरामऊ की पूजा ने पति, सास, ससुर के दहेज की मांग व उत्पीड़न करने की शिकायत की। इस पर आयोग सदस्य ने छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी को फोन पर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। पीड़ित नीतू ने बताया कि पति अरुण ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उन्होंने नीतू की समस्या को भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। वंदना दुबे की शिकायत पर नशेबाज पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से जानकारी ली। बताया गया कि भोजन आदि समय से मिल रहा है। यहां अभिलेख न दिखाने पर नाराजगी जताई। बैठक में एडीएम यूसी उपाध्याय, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed