फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   panchaayat chunaav: sabase jyaada chhibaraamoo blaak se aaeen pradhaan pad par aapattiyaan

पंचायत चुनाव: सबसे ज्यादा छिबरामऊ ब्लाक से आईं प्रधान पद पर आपत्तियां

Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
panchaayat chunaav: sabase jyaada chhibaraamoo blaak se aaeen pradhaan pad par aapattiyaan
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण पर पांच दिन में 407 आपत्तियां आई हैं। इनमें प्रधान पद पर 356 हैं। सबसे ज्यादा छिबरामऊ क्षेत्र से प्रधान पद पर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 36, ब्लाक प्रमुख पद पर तीन और जिला पंचायत सदस्य पद पर 12 आपत्तियां आई हैं। जिला स्तरीय कमेटी शिकायतों का निस्तारण कर 15 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित करेगी।
विज्ञापन

आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए पांच दिन का मौका दिया गया था। लोग छुट्टी के दिन भी आपत्ति दर्ज कराने विकास खंडों में पहुंचे। पांच दिन में जिलेभर में 407 आपत्तियां आईं। प्रधान पद पर सबसे ज्यादा 356 आपत्तियां दर्ज की गईं। आपत्तियां दर्ज कराने में छिबरामऊ ब्लाक सबसे आगे रहा। यहां सर्वाधिक 86 आपत्तियां आईं। ग्राम पंचायत बेहटा-रामपुर व कछियापुर की सबसे अधिक आपत्तियां दर्ज की गईं। प्रधान पद पर सबसे ज्यादा आपत्ति हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पांच दिन में 407 आपत्तियां आई हैं। 10 से 12 मार्च तक जिला स्तरीय कमेटी निस्तारण करेगी। बताया गया कि पहले दिन अफसरों के व्यस्त रहने से निराकरण नहीं हो सका। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आईं कुल आपत्तियां
ब्लाक आपत्तियां
कन्नौज 64
तालग्राम 56
सौरिख 41
गुगरापुर 22
उमर्दा 28
छिबरामऊ 86
हसेरन 18
जलालाबाद 26
डीएम कार्यालय 56
ऑनलाइन 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed