{"_id":"5ef246088ebc3e42ad3683ef","slug":"palikadhyachh-ki-chachi-ko-garib-bata-de-diya-awas-kannauj-news-knp567211087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष की चाची को गरीब बता दे दिया प्राानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष की चाची को गरीब बता दे दिया प्राानमंत्री आवास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सदर नगर पालिका अध्यक्ष की चाची को गरीब दिखाकर डूडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित करा दिया। उनके खाते में पहली किस्त भी भेज दी गई। चाचा के पास दो मंजिला पैतृक आवास भी है। अब गड़बड़ी सामने आने पर अधिकारी और पालिकाध्यक्ष गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
कन्नौज नगर पालिका क्षेत्र में 110 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का आवंटन हुआ है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के चाचा संजय अग्निहोत्री भी शामिल हैं। मोहल्ला पठकाना निवासी संजय के पास दो मंजिला पैतृक आवास और दोपहिया वाहन है। वह ठेकेदार के साथ नगर में निर्माण कार्य भी कराते हैं। संजय की पत्नी कल्पना अग्निहोत्री के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास का आवंटन किया गया है। खाते में 50 हजार रुपये की पहली किस्त आने पर निर्माण भी शुरू करा दिया है। सूची में कल्पना अग्निहोत्री का नाम आने के बाद कुछ लोगों ने डूडा में शिकायत भी की लेकिन अधिकारियों ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। आवास आवंटन के संबंध में शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अभी हम लोग पैतृक आवास में रह रहे हैं। आवास के लिए 2016 में पत्नी के नाम आवेदन किया था। अब स्वीकृत हो गया है तो बनवा रहे हैं।
नगरीय क्षेत्र में पांच हजार को आवास
वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में 10,330 लोगों आवास के लिए आवेदन किया था। इसमें डूडा ने लेखपाल और नगर पंचायत कर्मियों के सत्यापन के बाद पांच हजार लोगों को आवासों का आवंटन कर दिया।
विज्ञापन
तीन किस्तों में मिलते 2.50 लाख
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये लाभार्थी के खाते में सीधे भेजे जाते हैं। प्रथम किस्त में 50 हजार, द्वितीय में 1.50 लाख और तृतीय किस्त में 50 हजार रुपये भेजे जाते हैं।
गुरसहायगंज व तालग्राम में मिल चुकी है गड़बड़ी
चार माह पहले नगर पालिका गुरसहायगंज और नगर पंचायत तालग्राम में शहरी आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। तब तत्कालीन डीएम रवींद्र कुमार ने दोनों नगरों के पांच सर्वेयर को हटा कर अपात्रों से रिकवरी के आदेश भी दिए थे।
मेरे पास पीओ डूडा फर्रुखाबाद के अलावा कन्नौज का अतिरिक्त चार्ज हैं। कन्नौज में बहुत कम आ पाते हैं इसलिए वहां की ज्यादा जानकारी नहीं है। -विकास पाल, सर्वेयर।
लेखपाल और नगर पंचायतकर्मी के सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर लाभार्थी के खाते में रुपये भेजे जाते हैं। अगर किसी लाभार्थी का पहले से पक्का आवास बना है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अवधेश यादव, वरिष्ठ लिपिक डूडा
शहरी आवास योजना में गड़बड़ी की मेरे पास शिकायत आई थी। पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद भी अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। योजना में पात्रों को लाभान्वित किया जाना चाहिए, परिवार के मामले में बोलना सही नहीं है। -शैलेंद्र अग्निहोत्री, नगर पालिकाध्यक्ष, कन्नौज