{"_id":"5dd6e1858ebc3e5495361e59","slug":"pakkee-chhat-vaalon-ko-aavantit-kar-die-aavaas-ab-rikavaree-kannauj-news-knp527327660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की छत वालों को आवंटित कर दिए आवास, अब रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की छत वालों को आवंटित कर दिए आवास, अब रिकवरी
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कई ब्लाकों में पक्की छत वालों को आवास आवंटित कर दिए गए। इनके खाते में पहली किस्त भी भेज दी गई। जांच में मामला खुलने पर अफसरों ने रिकवरी के आदेश दिए हैं।
ताजा मामला विकास खंड छिबरामऊ की ग्राम पंचायत लड़ैता में सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना में घोर लापरवाही बरती गई। सात पक्की छत वाले अपात्रों को पात्र दिखाकर खाते में धनराशि भेज दी गई। लड़ैता निवासी रावेंद्र, सुशीला देवी, किशन पाल, किरन के खाते में 1.10 लाख रुपये भेजे गए। यहीं की मिथलेश, शकुंतला व घिलोई निवासी अनिल के खाते में 40 हजार की धनराशि भेजी गई है। जिला स्तरीय अफसरों की जांच में गड़बड़ी सामने आई है। जिला विकास अधिकारी एनबी सविता ने ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह को रिकवरी कर योजना के मुख्य खाते में धनराशि भेजे जाने के आदेश दिए हैं।
पांच से 3.10 लाख की रिकवरी
जिला विकास अधिकारी एनबी सविता के आदेश पर ग्राम विकास अधिकारी ने अपात्रों को भेजी गई धनराशि की रिकवरी करवाई। अपात्र रावेंद्र, सुशीला देवी, किशन पाल से 70-70 हजार की रिकवरी की गई। किरन से 60 हजार व अनिल से 40 हजार की रिकवरी की गई। रिकवरी में प्राप्त रुपये योजना के मुख्य खाते में जमा करा दिए गए हैं। दो अपात्रों ने अभी तक रुपये नहीं लौटाए हैं।
विज्ञापन
एफआईआर का नोटिस
सात अपात्रों में पांच ने विभाग को धनराशि लौटा दी है। दो अपात्रों ने अभी तक धनराशि नहीं लौटाई है। दोनों अपात्रों को भेजी गई धनराशि को सप्ताह भर में जमा करने का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा तक रुपये जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।