फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pakka Rajbha cut, water became a disaster, crops submerged

पक्का रजबहा कटा, पानी बना आफत, फसलें जलमग्न

Fri, 20 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pakka Rajbha cut, water became a disaster, crops submerged
माइनर में हुआ कटाव। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन (कन्नौज)। पक्के रजबहा में कटाव होने से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। रजबहा से निकलने वाला पानी किसानों के लिए आफत बन गया है। शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने पानी को रोक दिया है।
विज्ञापन

हसेरन पट्टी के बीच भारतीय जनता इंटर कालेज के बरसाती मानइर के पास गुरुवार रात रजबहा कट गया। कंसुआ माइनर से निकला यह रजबहा पक्का है। दोनों तरफ सीमेंट की रैंप बनी है। रजबहा से निकलने वाला पानी किसानों के लिए आफत बन गया। कुछ ही घंटों में सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। यह कटाव बरसाती माइनर के जोगी डेरा की तरफ हुआ। शुक्रवार सुबह जलमग्न फसलें देख ग्रामीण परेशान हो गए। इन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सिंचाई विभाग ने रजबहा के पानी को रोक दिया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। खेत अभी भी पानी से डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने काटा है रजबहा: एक्सईएन
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पारसनाथ ने बताया कि इस सीजन में किसानों ने तीसरी बार रजबहा काटा है। इस बार सीसी लाइन को काट दिया। इससे विभाग को परेशान हो रही है। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी है। किसानों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed