{"_id":"5ebed7578ebc3e90af11c672","slug":"paidal-va-saikil-se-aane-vaalon-ko-pravesh-nahin-kannauj-news-knp5603366139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल व साइकिल से आने वालों को प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल व साइकिल से आने वालों को प्रवेश नहीं
विज्ञापन
बाहर से आए श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करतीं सौम्या गंगवार।
- फोटो : KANNAUJ
कनैज। गैरप्रांतों से लोगों का पैदल और साइकिल से आना जारी है। यह कोरोना के कैरियर बन रहे हैं। अब मुख्य सचिव ने ऐसे लोगों के जिलों में सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी है। सीमाओं पर तैनात पुलिस इनकी अस्पताल में जांच कराएगी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
मुंबई, गुजरात और हरियाणा से बड़ी संख्या में कामगार पैदल, साइकिल या अन्य साधनों से चुपके से घर लौट रहे हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ऐसे लोगों को जिले की सीमाओं पर रोकने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव का मानना है कि चोरी-चुपके आ रहे इन लोगों से संक्रमण फैलने की आशंका है। ऐसे में इन्हें बस या अन्य साधनों से जांच के लिए अस्पताल भेजा जाए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्वारंटीन रखा जाए। संक्रमित मिलने पर कोविड-19 हास्पिटल भेज दिया जाए। एसपी ने जिले की सीमाओं पर तैनात पुलिस टीमों को इस बाबत अलर्ट कर दिया है।
बाहर से लौटे 200 श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग
शुक्रवार को इलाके में बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से श्रमिक लौटे हैं। यह सलेमपुर, पुखरांवा और तालग्राम कस्बे के हैं। पुलिस की सूचना पर डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह, डॉक्टर मोहसिन, डॉक्टर इरशाद, डॉक्टर सौम्या गंगवार ने थर्मल स्क्रीनिंग की। प्रधान की निगरानी में 14 दिन होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।