फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   paan-masaala maalikaan samet paanch par riport

पान-मसाला मालिकान समेत पांच पर रिपोर्ट

Tue, 05 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
paan-masaala maalikaan samet paanch par riport
कन्नौज। लॉकडाउन में अवैध तरीके से कंटेनर से लाए गए पान-मसाला के मामले में पुलिस ने पान-मसाला गुटखा कंपनी के दो मालिक, कंटेनर मालिक, चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली से करीब दस लाख की कीमत का पान मसाला कंटेनर से लाया गया था। फर्रुखाबाद और गुरसहायगंज में उतारने के बाद शहर से सटे मड़हारपुर गांव में बिक्री के लिए खेप पहुंची थी।
विज्ञापन

सोमवार को सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, एसएसआई विक्रम सिंह ने घेराबंदी कर मड़हारपुर गांव में वन विभाग की खाली जगह में खड़े कंटेनर को कब्जे में लिया था। मौके से करीब छह लोग भाग निकले थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया था। इसमें करीब 10 लाख की कीमत का पान-मसाला भरा था। मंगलवार को पुलिस ने पान मसाला के मालिक मुकेश मखीजा, विजय मखीजा पता प्रीमियम कैश गोल्ड सुगंधित पान-मसाला टीएस ओनर विजय केमिकल कानपुर और लक्ष्मी देवी फ्लेवर डीएलटीएलटीडीए 62-मायापुरी दिल्ली, कंटेनर मालिक रिंकू यादव, चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि लॉकडाउन में मुकेश मखीजा, विजय मखीजा कंटेनर मालिक रिंकू यादव के साथ महंगे दामों में पान-मसाला की बिक्री का धंधा कर रहे थे। सोमवार को रिंकू यादव ने फर्रुखाबाद और गुरसहायगंज में मसाले की खेप उतारी थी। इसके बाद मड़हारपुर गांव में मसाला की खेप रखने के लिए वन विभाग की नर्सरी में कंटेनर खड़ा कर योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली से फरार कंटेनर चालक का नहीं लगा सुराग
कंटेनर पकड़ने के बाद पुलिस चालक को कोतवाली ले आई थी। यहां पूछताछ के दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे पुलिस ने काफी तलाश किया। सुराग नहीं लगा। मंगलवार को भी पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। एसएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed