{"_id":"5de2b6a98ebc3e54db484658","slug":"otometik-signal-sistam-teen-ghante-phel-kaee-trenen-prabhaavit-kannauj-news-knp5292603195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम तीन घंटे फेल, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम तीन घंटे फेल, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
गुरसहायगंज में तकनीकी खराबी को सही करते रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इससे एक्सप्रेस समेत पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित रहीं। करीब तीन घंटे के बाद सिस्टम में आई तकनीकी खामी को ठीक किया जा सका। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो सका। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम का ऑटोमेटिक सिस्टम फेल हो गया। इससे सिग्नल की सारी लाइटें बंद हो गईं। रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सहायक स्टेशन मास्टर रामतीर्थ ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और इज्जतनगर कंट्रोल रूम को दी। इस दौरान आगरा से कोलकाता जाने वाली नॉन स्टॉप ट्रेन को पश्चिमी आउटर पर ग्रीन सिग्नल न मिलने से रुकना पड़ा। रेलवे के कर्मचारी ने मेमो देकर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो से पास कराया।
कुछ देर में बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को भी पायलट के माध्यम से निकाला गया। फतेहगढ़ से टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार टीम के साथ गुरसहायगंज पहुंचे। वह खराबी को ढूंढने में लग गए। करीब तीन घंटे के बाद कमी को सही किया जा सका। सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण दोनों ट्रेन करीब 20 मिनट तक आउटर पर खड़ी रहीं। इसके अलावा कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर, और फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रहीं। इस दौरान ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के सामने यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। ट्रेनों के आने जाने में देरी से टिकट वापसी कराने वालों की काउंटर पर भीड़ रही।
विज्ञापन
दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
जसोदा। गुरसहायगंज में ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली में खराबी से कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली 54157 पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे जसोदा स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान हुए। जसोदा स्टेशन अधीक्षक रामनिवास ने बताया कि नॉन स्टॉप ट्रेनों को निकालने के बाद गाड़ी को गुरसहायगंज रवाना किया गया।
ढाई घंटे देरी से पहुंची पैसेंजर ट्रेन
कन्नौज। फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई घंटे बाद पहुंची। कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग टिकट वापस कर दूसरे साधनों से रवाना हुए। स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज में सिग्नल में खामी आने से समस्या हुई है।