{"_id":"637bc11026083d4bfe445b48","slug":"other-state-ke-logo-me-yogi-ka-khauf-kannauj-news-knp7295354104","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी सिंह बोलीं, दूसरे प्रदेशों में भी दिख रही योगी की हनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी सिंह बोलीं, दूसरे प्रदेशों में भी दिख रही योगी की हनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साक्षी सिंह लौट आईं हैं। दूसरे प्रदेशों के लोगों ने साक्षी का निवास उत्तर प्रदेश सुना तो प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खुद से नाम लिया और उनकी अलग व सख्त पहचान बताई। भाषण प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद उन्हें आमंत्रित किया गया था।
शहर के सरायमीरा क्षेत्र की निवासी 22 वर्षीय साक्षी सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के जरिये वह 18 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचीं थीं। उस दिन 19 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई, जिसमें पूरी रूपरेखा बताई गई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सुबह पौने सात बजे ही पहुंचना पड़ा। संसद भवन में गहन चेकिंग हुई। उसके बाद राज्य सभा और लोक सभा का भ्रमण कराया गया। जिम्मेदारों ने निर्माणाधीन नए संसद भवन के बारे में बताया।
साक्षी सिंह का कहना है कि संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला व कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से सामूहिक टीम का परिचय हुआ। बाद में पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा, अगरतला, पश्चिम कंगाल व दिल्ली आदि प्रदेशों से पहुंचे 25 युवक-युवतियों से भी परिचय हुआ। साक्षी सिंह ने बताया कि दिल्ली में अमर ज्योति, इंडिया गेट, म्यूजियम और उसमें अब तक हुए स्वच्छ भारत मिशन की मूवी भी दिखाई गई।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र ने फरवरी में इतिहास व नये भारत का उदय विषय पर प्रतियोगिता कराई थी। कई चरणों में हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से साक्षी का चयन हुआ था।
रोहित त्रिपाठी, जिला युवा अधिकारी