{"_id":"5f85f89e8ebc3e9bbd5f53b4","slug":"other-kannauj-news-knp588316310","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़फूक के चक्कर में गई बच्चे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़फूक के चक्कर में गई बच्चे की जान
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर गांव में मंगलवार को झाड़फूंक के चक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल से शव गांव ले जाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने झाड़फूंक करने वाले वृद्ध महिला को हिरासत में ले लिया है।
गांव चौधरियापुर निवासी किसान रामबहादुर के 10 माह के बच्चे की सोमवार रात करीब नौ बजे तबीयत खराब हो गई थी। गांव वृद्ध महिला ने झाड़फूंक कर ठीक कर देने का भरोसा दिया। झाड़फूंक के दौरान मंगलवार सुबह करीब सात बजे बच्चे की हालत बिगड़ गई।
रामबहादुर फिर बच्चे को वृद्धा के पास ले गया। आराम न मिलने पर हाफिज के पास ले गया। वहां आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल ले गया, वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शव गांव लाकर राम बहादुर ने हंगामा कर दिया। कोतवाल विकास राय ने गांव पहुंचकर वृद्धा को हिरासत में ले लिया। राम बहादुर ने बताया कि उनका पहला बच्चा भी करीब दो साल पहले इसी तरह मर गया था।