{"_id":"5f834d418ebc3e9b97750218","slug":"other-kannauj-news-knp5879039191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला और किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला और किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/सौरिख। डेंगू से सौरिख में किशोरी और सदर ब्लॉक के वलही गांव में महिला की मौत हो गई। वलही में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। 15 दिन से बीमारी फैलने के बावजूद गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। प्रधान ने सीएमओ को जानकारी दी है।
वलही गांव निवासी उमा देवी (55) पत्नी ओम प्रकाश डेंगू की चपेट में आ गई थीं। उनकी रविवार को मौत हो गई। ग्राम प्रधान अमित कुशवाहा ने बताया कि उनका पूरा परिवार बुखार की चपेट में आ गया था। गांव की प्रेमलता (65), कुंती (55), समा देबी (50), गोला (20), मुन्नी(50), 50 वर्षीय महिला, मंजू देवी (50), प्रांशी(15), आदर्श (17), जीवन (10), राधा कृष्ण की पत्नी व दो बच्चे, परमानंद (30) उनकी पत्नी (28), मां (60) और एक बच्चा, संजीव के पिता, पत्नी समेत 50 लोग बीमार हैं।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जानकारी मिली है, सोमवार को गांव में टीम भेज कर मरीजों की जांच कराई जाएगी।
सौरिख के नगर के तिर्वा रोड निवासी राजेश गुप्ता की सोलह वर्षीय पुत्री कशिश 26 सितंबर से डेंगू बुखार को डेंगू की चपेट में आ गई थी। निजी चिकित्सकों से इलाज के बाद परिजनों ने तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर चार दिन पहले ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले गए। रविवार को किशोरी की मौत हो गई। बेटी की मौत से मां कुसुम गुप्ता और परिजन का रो रोकर हाल बेहाल हैं। पिता सब्जी की ठेली लगाते हैं।
विज्ञापन
उसके एक भाई और तीन बहनें हैं। राजेश गुप्ता ने बताया कि मकान पास खाली प्लाट में गंदगी जमा है। राजेश के पड़ोस में रहने वाले श्याम प्रजापति की पत्नी भी डेंगू बुखार की चपेट में आ गई हैं। इटावा के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था, सुधार न होने पर रविवार को परिजन उसे कानपुर ले गए हैं।