फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

बाइक पर लिफ्ट देकर दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 11 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
पुलिस गिरफ्ता में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अमन खान व आमीन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा/कन्नौज। गारमेंट की दुकान से ड्यूटी कर घर लौट रही युवती को बाइक पर लिफ्ट देकर दो दोस्तों ने शनिवार रात को सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देने के साथ थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की घटना से तिर्वा में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

तिर्वा निवासी 20 वर्षीय युवती गारमेंट की दुकान पर नौकरी करती है। शनिवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में अमन खान पुत्र जुल्फिकार अली निवासी बौद्धनगर मिल गया। उसने युवती से घर तक छोड़ने की बात कही। पहचान होने के कारण युवती अमन की बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने पर अमन ने बाइक पर तिर्वा की सराफा गली निवासी दोस्त आमिन पुत्र बबलू रंगरेज को बैठा लिया।
विज्ञापन

बाइक सवार युवती को बरधईंया रोड पर केला वाले बाग के पास ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी और रात करीब 11 बजे उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। युवती ने यूपी 122 नंबर पर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोगों के साथ कोतवाली जाकर युवती ने अमन खान और आमिन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवती से दुष्कर्म की जानकारी होने पर कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते पीड़िता के घर के अलावा कई जगह पुलिस तैनात कर दी गई। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
दुष्कर्म के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश
तिर्वा। नगर में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस के तुरंत हरकत में आने से शरारती तत्व कामयाब नहीं हो सके। पीड़िता के घर और नगर में कई जगह पुलिस व पीएसी लगाने के साथ कुछ ही घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गारमेंट की दुकान में नौकरी कर शनिवार रात करीब आठ बजे पैदल लौट रही 20 वर्षीय युवती को दोस्त अमन खान पुत्र जुल्फिकार अली निवासी बौद्ध नगर ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर सराफ गली निवासी आमिन पुत्र बबलू रंगरेज मिल गया। दोनों युवती को सुनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। युवती ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी और परिजनों के साथ कोतवाली जाकर रात करीब 11 बजे मुकदमा दर्ज कराया।
युवती से दुष्कर्म की जानकारी होते ही शरारती तत्व सक्रिय हो गए और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने लगे। दुष्कर्म और शरारती तत्वों के सक्रिय होने की खबर पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीड़िता के घर के अलावा नगर में पुलिस व पीएसी तैनात करा दी। एएसपी विनोद कुमार तिर्वा कोतवाली पहुंचे और कोतवाल इंद्रपाल से जानकारी ली। घर पर दबिश देकर पुलिस ने रात करीब दो बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा के साथ पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

घर जाकर सो गए थे आरोपी
दुष्कर्म के दोनों आरोपी किशोरी के धमकी देकर अपने अपने घर पर चले गए। खाना खाने के बाद घरों पर सो रहे थे। पुलिस ने सोते समय ही उन्हें दबोचा लिया।
पुलिस ने में संदिग्धों से की पूछताछ
तिर्वा। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एंटी रोमियो टीम ने सुबह से अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ भी की। टीम ने माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर परिसर में जांच की गई। पशु बाजार में महिलाओं की संख्या को देखते हुए संदिग्ध पर नजर रखी गई। बाजार में मौजूद महिलाओं व पुरुषों को जागरूक भी किया गया। महिलाओं केा बताया कि अगर कोई छेड़खानी करें तो तत्काल यूपी 112 या 1090 पर सूचना दें। पुलिस तत्काल ही आपके पास आपकी मदद मे पहुंचेगी। शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed